युवती से मिलने आया प्रेमी, पिता से हुई नोंक झोंक, युवती ने ज़हर खाकर लगाई फांसी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

युवती से मिलने आया प्रेमी, पिता से हुई नोंक झोंक, युवती ने ज़हर खाकर लगाई फांसी | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज ग्राम रावतपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री का प्रेमी ग्राम मदनापुर सवायजपुर ज़िला हरदोई का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। घर से बाहर निकलते वक्त युवती के पिता ने उसको देख लिया और दोनों में कहा सुनी हुई। इसकी जानकारी जब 19 वर्षीय पुत्री को हुई तो उसने शर्मिंदगी के करण जहरीला पदार्थ खाकर फांसी के फंदे पर लटक गई।

मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण, थाना अल्लाहगंज प्रभारी व उप निरीक्षक देशपाल सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर साथ में गई एफएसएल टीम ने साक्ष्यों संकलन कर किया।

मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती का प्रेमी उससे मिलने उसके घर आया था और घर से निकलते वक्त पिता ने देख लिया और दोनों में कहा सुनी हुई उसके बाद युवती ने जहर खाकर फांसी लगा ली है। मृतक युवती के पिता के द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article