स्थाई रोज़गार की मांग को लेकर जनसेवा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्थाई रोज़गार की मांग को लेकर जनसेवा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रानापुर गुरुवार को तहसील कार्यालय के परिसर में जन सेवा मित्रों ने सेवा विस्तार कर स्थाई रोज़गार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुखदेव डावर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख करते हुए ब्लाक कोर्डिनेटर मुकेश वसुनिया ने बताया कि प्रदेश भर में 9 हजार से अधिक जनसेवा मित्र जनता के बीच सेतु का काम कर प्रदेश एवम केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते आ रहे हैं।

लाड़ली बहना योजना में पंजीयन, मतदाता जागरूकता अभियान, वित्तीय साक्षरता, महिला चौपाल, नुक्कड़ नाटक सहित काम कर रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की थी कि इसी तरह प्रदेश के विकास के लिए काम कर जनता का जीवन बनाने का काम करिए आपका भविष्य बनाने का काम हम करेंगे।

स्वामी विवेकानंद केंद्र की स्थापना कर उसका संचालन जनसेवा मित्रों के माध्यम से रोज़गार की व्यवस्था करेंगे। 31 जनवरी 2024 को इंटरशीप खत्म हो रही है, लेकिन सेवा विस्तार और स्थाई रोजगार जैसी कोई महत्वपूर्ण सूचना हमें नहीं मिल रही है।

सभी जनसेवा मित्रों का सेवा विस्तार कर स्थाई रोज़गार उपलब्ध कराएं, ताकि हम जनसेवा कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में मदद कर सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान ललित डामोर, कमलेश मोरी, इधरसिंह गावड, दिलीप भुरिया, राकेश भुरिया, हरिश सोलंकी, रिकंल चौहान, सोनिया सिगाड, बबिता सोलंकी, रिनु जमरा, संगीता खराड़ी, प्रकाश सोलंकी, महेश भाबोर, ठाकुर मकोडिया, रतनसिंह मचार, राजेश मावी सहित जनसेवा मित्र मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article