इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

जेसीआई गुना पायनियर द्वारा नव वर्ष का स्वागत रक्तदान शिविर लगाकर किया गया, जिसका आयोजन स्थानीय के. के. सेल्स शोरूम पर किया गया। कार्यक्रम संयोजक जेसी सुमित अग्रवाल द्वारा संयोजित शिविर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी सागर अग्रवाल, सचिव जेसी यश तायल, लेडी अध्यक्ष टीनल जैन, लेडी सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी आयुष जैन के साथ लेडी जेसी व अन्य जेसी साथियों के अलावा समस्त स्टाफ द्वारा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में के के सेल्स शोरूम के संचालक एवं हमारे साथी जेसी कुबेर अग्रवाल वी लेडी जेसी कृतिका अग्रवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस रक्तदान कैंप में 25 unit रक्त प्राप्त कर ज़िला प्रशासन को सौंपा गया।
जेसीआई गुना पायनियर रक्तदान में अपना अलग स्थान रखता है तथा समय-समय पर इस तरह के रक्तदान के कैंप लगाकर जिला प्रशासन को रक्त की उपलब्धता करता है तथा गुना जिले के नागरिकों को रक्तदान की भ्रांतियां को दूर करता है उन्हें जागरूक करता है एवं रक्तदान के लिए प्रेरित करता है इस कार्यक्रम में, जेसीआई गुना पायनियर के सभी सदस्य व सभी पूर्व अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
