ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़ (महाराष्ट्र), NIT;
उमरखेड़ तालुका के पोफालि ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के करीब एक खेत में तेज़ बारिश के दौरान असमानी बिजली गिरने से एक 10 वी कक्षा के छात्रा की मौत हो गई तथा इस छात्रा के साथ खेत में मौजूद 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को उमरखेड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बिजली की शिकार हुई छात्रा प्रीति संजय अगमाने 16 वर्ष अपने स्कूल से पेपर देकर खेत में किसी काम से गई थी, इस बीच खेत में 3 महिलाए खेत का काम कर रही थी कि अचानक तेज़ बारिश शुरू होने से सभी लोग खेत में मौजूद एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए इस महिलाव के साथ यह छात्रा भी कड़ी हो गई। इसी बीच तेज़ बिजली इन सब पर गिरी जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई तथा अनअन्य महिलाएं ज़ख़्मी हो गई। ज़ख़्मी महिलाओं में मेघा शांतिनाथ विशंभरे 35 वर्ष, सुनंदा संजय अगमाने उम्र 40, कलियानी कमलाकर अगमाने उम्र 38 वर्ष ,सभी पूफालि ग्रामीण के रहेने वाली हैं। इस घटना की जानकारी उमरखेड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नजरधने को मिलते ही वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा ज़ख़्मी लोगों से उनका हाल चाल जाना। खबर लिखे जाने तक सभी ज़ख़्मी महिलाओं का उमरखेड के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी था।
