टाईगर की दहशत से ग्रामीणों को मिली राहत | New India Times

मुकेश कुमार, पन्ना ( मप्र ), NIT; ​टाईगर की दहशत से ग्रामीणों को मिली राहत | New India Timesतीन दिनों से टाईगर की दहशत के शाये में जी रहे ग्रामीणों को आखिरकार खुले में साँस लेने और घूमने फिरने की आजादी मिल गई है।

गौरतलब है कि पन्ना के ग्राम विक्रमपुर में पिछले 3 दिनों से एक खेत पर बाघ ने डेरा जमा रखा था जो दो गायों को भी अपना शिकार बना चुका है।

टाइगर रिसर्व की रेस्क्यू टीम भी 3 दिनों से विक्रमपुर में टाईगर की निगरानी में तैनात थी पर टाइगर खेत से बहार निकलने का नाम नहीं ले रहा थ ,जिससे ग्रामीण भयभीत थे।

काफी मशक्कत के बाद हाथियों की रेस्क्यू टीम द्वारा किसी तरह बाघ को खेत से निकाल कर जंगल की ओर खदेड़ा गया। बाघ के जंगल में वापस चले जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version