जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का मध्य प्रदेश के हर शहर में असर देखने को मिला है। ज्यादातर हाइवे पर जाम लग रहा। हिट एंड रन कानून को बदलने के लिए ट्रांसपोर्टर ट्रक मालिकों और ड्राइवरों ने जबरदस्त हड़ताल कर अपना योगदान दिया। ट्रक मालिक और ड्राइवर चाहते हैं कि कानून में बदलाव होना चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह का कानून हम ड्राइवरों की जिंदगी से बड़ा खिलवाड़ है। इस मामले को लेकर लाखों ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल कर दी है।

ड्राइवरों ने बताया कि कानून में बदलाव को लेकर आज हम लोग सड़कों पर हैं। हिट एंड रन कानून को बदलने के लिए यह हड़ताल लंबा चलने का अंदेशा है। अब लोग परेशान होने लगे हैं, पेट्रोल पंपों पर लगातार भीड़ बढ़ रही है और कई पंप पर पेट्रोल खत्म भी हो चुका है। इसी तरह से टैंकरों से जो दूध शहरों में आता है उसकी भी किल्लत नजर आने लगी है। दूध की भी कमियां हो सकती हैं, आम जनता इसमें परेशान नजर आ रही है। भोपाल जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि कोई भी पेट्रोल पंप बंद नहीं किया जाएगा। किसी भी अफवाहों से बचाने के लिए जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि लोग परेशान ना हों।
