सेंट अर्नाल्ड चर्च परिसर में नव वर्ष क्रिसमस मिलन समारोह मनाया गया हर्ष उल्लास के साथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/जिया उल हक कादरी, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231231-WA0088.mp4

सेंट अर्नाल्ड चर्च मेघनगर में क्रिसमस एवं नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन भीनी-भीनी ठंडी हवाओं के चलते सादगी के साथ मनाया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231231-WA0086.mp4

कैरोल गीत की शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मेघनगर सेंट अर्नाल्ड चर्च में क्रिसमस एवं नव वर्ष मिलन समारोह में नवनियुक्त बिशप स्वामी पीटर खराड़ी नवनियुक्त क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया का भी शाल श्रीफल भैट कर स्वागत और सम्मान किया गया।

मिलन समारोह में क्षेत्रीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा में सर्वप्रथम मैं नव नियुक्त हुए बिशप स्वामी पीटर खराड़ी को बधाई देता हूं ओर क्षेत्र की समस्त जनता को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामना संदेश के साथ आने वाले वर्ष की मंगल कामना करता हूं।

वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट सलीम शेरानी ने अपने उद्बोधन में ईसा मसीह के संदेश को बताते हुए कहा की ईसा मसीह ने फिलीस्तीन के पहाड़ पर 40 दिनों तक रोजा रखा तो उनकी इबादत को देखते हुए शैतान ने कहा कि यदि तुम कहो तो मैं पूरे पहाड़ को रोटी बना देता हूं तो यीशु मसीह ने कहा कि मेने रोज रोटी के लिए नहीं रखा खुदा के लिए रखा है तब शैतान ने कहा कि तुम खुदा से इतनी मोहब्बत करते हो तो इस पहाड़ से कूद कर जिंदा हो कर बताओ तो यीशु मसीह ने कहा कि जिससे मोहब्बत की जाती है उसकी परीक्षा नहीं ली जाती तब शैतान ने कहा कि तुम्हें दुनिया का राजा बना देता हूं तो यीशु मसीह ने कहा कि मैं राजा बनने नहीं आया हूं मैं खुदा का पैगाम देने आया हूं

समाजसेवी विनोद बाफना ने अपने उद्बोधन में कहां की भगवान महावीर, ईसा मसीह, पैगंबर साहब, सभी धर्म के अवतारित पुरुषों ने अपने संदेश के माध्यम से यही बताया कि दुनिया में सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है।
शुभकामना संदेश के साथ नव वर्ष मिलन समारोह सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जेम्स पॉल ने किया। आभार व्यक्त संजय औहारी ने मना। इस मौके फादर जोमन जेम्स, फादर डिमेलो, फादर थोमस पीए, फादर एडँरुस, विजेंद्र सिंह कटारे, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, हरिराम गिरधाणी, पंकज बडोला, निलेश भानपुरिया, दशरथ कट्ठा, राजेंद्र सोनगरा, रहीम शेरानी, सुनील डाबी, पंकज बडोला, मनिष नाहाटा, जिया उल हक कादरी, भूपेंद्र बारमंडलीय, फारुक शेरानी, अलि असगर बोहरा, प्रकाश प्रजापत, निशार पठान, जयेश झामर, आदी पत्रकार एवं कांग्रेस के युवा नेता अरुण ओहारी, रोशन बारीया, सरपंच सुमित्रा मचार, आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version