गौरी लंकेश की हत्या के बाद अब मध्य प्रदेश में दी जा रही है पत्रकारों को जान से मारने की धमकी, दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारी के के गौतम ने दी पत्रकार को जिंदा जलाने की धमकी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​गौरी लंकेश की हत्या के बाद अब मध्य प्रदेश में दी जा रही है पत्रकारों को जान से मारने की धमकी, दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारी के के गौतम ने दी पत्रकार को जिंदा जलाने की धमकी | New India Timesपिछले दिनों मंडला जिले में दैनिक भास्कर के पत्रकार को दिलीप बिल्डकोन के अधिकारी द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर के संवाददाता अरुण मोदी (बिछिया, मंडला) को दिलीप बिल्डिकाँन के प्रोजेक्ट मैनेजर के.के. गौतम द्वारा फ़ोन किया गया और इस कॉल में के.के. गौतम द्वारा अरुण मोदी और नगर परिषद अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह काकड़िया को जिन्दा जला देने की धमकी दी गयी। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि इस फोन कॉल में के.के. गौतम अरुण मोदी से कह रहे है “Don’t  reveal the government matter” और उस फोन कॉल में उसने ये भी कहा कि तुम और काकड़िया मेरे मामले में मत पड़ो। इसके आगे गौतम द्वारा हमारे पत्रकार और नगर परिषद अध्यक्ष को भद्दी भद्दी गलियाँ दी इसके बाद गौतम ने अरुण मोदी को आग लगा कर जिन्दा गाड देने की बात कही।

निर्भय पत्रकारिता और लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि के साथ इस तरह से बात करना और धमकाना हमारे देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। इससे पूर्व भी पत्रकारों पर हमले होते रहे हैं। पिछले दिनों मंदसौर में नव दुनिया के पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई और एक माह पूर्व ही गौरी लंकेश की सरेआम हत्या कर दी गई थी।

आम आदमी पार्टी म. प्र. ने मांग की है कि:-

  • के.के. गौतम के खिलाफ जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज हो एवं उनकी तत्काल गिरफ्तारी हो।
  •  इस मामले में यह भी जाँच की जाए कि किसके संरक्षण के तहत एक निजी कम्पनी का अधिकारी एक पत्रकार और नगर परिषद अध्यक्ष को गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version