संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नागर अमानगंज के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षका राजकुमारी शर्मा दिनांक 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्ति हो रही हैं। जिनका विदाई समारोह 30 दिसंबर 2023 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी, अमानगंज पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र भदोरिया, पूर्व प्राचार्य एसके शर्मा, संस्था प्राचार्य मनीष कुमार राजा की मौजूदगी में कार्यक्रम आरंभ हुआ। सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी का पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और फिर कार्यक्रम में आए आगंतुक अतिथियों का फूल माला पहना कर एवं रोली तिलक से स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई तथा विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्राओं को छात्र जीवन संबंधी विभिन्न नसीहतें दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मुकेश चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री प्रदीप अवस्थी, पूर्व प्राचार्य एसके शर्मा, संस्था प्राचार्य मनीष कुमार रेजा, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार द्विवेदी सहित तमाम शिक्षा विभाग एवं शिक्षक एवं शिक्षकायें मौजूद रहे।
