मैट्रिक्स ओलंपियार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मैट्रिक्स ओलंपियार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान | New India Times

धौलपुर संधू पैलेस में मैट्रिक्स ओलंपियार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था‌ जिसमें मुख्य अतिथि धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, विपणन अधिकारी रोहित गुर्जर, मानपुर कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय डाक टिकिट संग्रहकर्ता अजय गर्ग, डाक निरीक्षक देवेंद्र सिंह, डॉ करनवीर चाहर, गोरेलाल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

एजुकेशन ग्रुप ऑफ मैट्रिक्स की ओर से विष्णु पारीक ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य मैट्रिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें धौलपुर जिले की कक्षा 12 तक पढ़ने वाली विशेष प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि मैट्रिक्स ओलंपियाड में प्रतिभागी रहकर विशेष योग्यता वाली जिले की 1000 प्रतिभाओं को नकद प्राइस अवार्ड किट स्मृति चिन्ह् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मैट्रिक्स मैनेजमेंट कोर मेम्बर विष्णु पारिक ने विद्यार्थियों के करियर में भविष्य की योजना के बारे में प्रेरित किया और आगामी समय में भविष्य को कैसे सुंदर बनाया जाए इसके बारे में विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में शोभारानी मैडम ने बच्चों को निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में ओलंपियाड में विजेता रहे छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गण भी मौजूद रहे जिनको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संस्थान के प्रतिनिधियों के द्वारा मोमॅटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक्स डायरेक्टर राजेंद्र जी बुरडक एवं मैट्रिक्स के विष्णु पारीक जी अहम भूमिका संस्थान के महेंद्र जी सुभाष चंद्र मील ताराचंद चाहर जितेंद्र जी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article