पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
लखनादौन तहसील के सिहोरा (हर्रई ) रोड पर आज रात्रि 8 बजे के करिब तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस की आवाज दूर तक सुनाई दी।
इस टक्कर में एक व्यक्ति घंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो तत्काल लखनादौन थाना को जानकारी दी गई एवं घंसौर जननी 108 के द्वारा घायलों को लखनादौन सिविल अस्पताल भेजा गया ,जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
