एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक विकास पहल के तहत 122 मेघावी छात्र-छात्राओं ने पाया उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक विकास पहल के तहत 122 मेघावी छात्र-छात्राओं ने पाया उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति | New India Times

बिहार के बरौनी एनटीपीसी ने शनिवार को अपने सामुदायिक विकास के तहत 23 सरकारी उच्च विद्यालय के 122 मेघावी छात्र-छात्राओं को उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति वितरित की, जिन्होंने 10वीं और 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा और एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और उसके बाद एनटीपीसी गीत गाया गया।

एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक विकास पहल के तहत 122 मेघावी छात्र-छात्राओं ने पाया उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति | New India Times

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि, राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी बरौनी ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और शिक्षा को सर्वोत्तम मानव अधिकार बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए भी शिक्षा के महत्त्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने अपने भाषण में एनटीपीसी बरौनी द्वारा कराये जा रहे विभिन विकास गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

जिला अधिकारी रौशन कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया और समाज को मजबूत करने और प्रोत्साहित करने में एनटीपीसी की पहल की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, शिक्षा विभाग और एनटीपीसी समूह द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करके देश को रोशन करने और देश के भविष्य को उज्ज्वल करने के एक ही उद्देश्य के लिए दृढ़ हैं।

इसके बाद एनटीपीसी द्वारा डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए 10 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास का भी उदघाटन डीएम रौशन खुश्वाहा द्वारा औपचारिक रूप से किया गय।

एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक विकास पहल के तहत 122 मेघावी छात्र-छात्राओं ने पाया उत्कर्ष मेरिट छात्रवृत्ति | New India Times

कार्यकर्म में उपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए एनटीपीसी बरौनी द्वारा एक प्रदर्शनी स्टॉल भी लगायी गयी थी, जिसमें उन्हें एनटीपीसी के बारे में बताया गया एवं, एनटीपीसी बरौनी के इतिहास, कार्य प्रक्रिया और इसके उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही एनटीपीसी द्वारा चल रहे अन्य कल्याणकारी कार्यों में बारें में बताया गया।

आपको बताते चले कि, उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप
एनटीपीसी- सीएसआर पहल का उद्देश्य, छात्रों को प्रेरित करना और ग्रामीण भारत के बच्चों को मौद्रिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करने में माता-पिता के प्रयासों को मान्यता देना है।

यह जानकारी पीआईबी के सहायक निदेशक संजय कुमार ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article