अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के जिला खरगोन भाजपा सांसद के खिलाफ लापता का पोस्टर लगा कर जनता द्वारा विरोध करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान सांसद महोदय ने विकास का वादा किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही क्षेत्र से गायब हो गये हैं।
खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के वनवासी अंचल के ग्राम काबरी में युवाओं ने खरगोन बड़वानी संसदीय क्षेत्र के सांसद सुभाष पटेल के लापता होने का पोस्टर लगाया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चुनाव के समय सांसद ने मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। वोट लेने के बाद सांसद चार साल बाद भी नहीं लौटे हैं। विकास के इन्तेजार में लोगों को सांसद की तलाश है जिसके लिए पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है गुमशुदा की तलाश है।विधानसभा 186 के ग्राम काबरी में पिछले चार वर्षों से सांसद लापता है।
