शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने पत्रकारों को सुरक्षा का दिया भरोसा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने पत्रकारों को सुरक्षा का दिया भरोसा | New India Times

शाहजहाँपुर पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद शाहजहाँपुर के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ वार्ता की गयी तथा पत्रकार बंधुओं द्वारा मीडिया कार्य के अच्छे संचालन हेतु सुझाव दिये गये तथा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओं को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिए गये। सुझावों की प्राथमिकता को मध्यनजर रखते हुए पत्रकार बंधुओं से वार्ता की गयी। गोष्ठी में जनपद शाहजहाँपुर के समस्त पत्रकारबंधु तथा सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मनोज कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श बी0एस0बीर कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर,लाईन तथा सतीश कुमार प्रतिसार निरीक्षक के साथ-साथ मीडिया सेल के प्रभारी राहुल सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा, दीप श्रीवास्तव, शिव कुमार, अमित सक्सेना, साजिद खान, मास्टर फरीदी, मुबारक अली, फैयाज सागरी सहित तमाम पत्रकार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article