सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी के साथ बदतमीजी करने से बवाल | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/12/VID_20231229173753.mp4

विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ काम करने को लेकर प्रदेश संगठन तक पहुंचीं शिकायत के बाद पूर्व जिला मंत्री भगवान सिंह घाणा सहित कुछ नेताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने को लेकर निष्कासित नेता ने जिलाध्यक्ष पवन मोदी के साथ बदतमीजी करने के बाद भाजपा में उभाल आया हुआ है।

सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी के साथ बदतमीजी करने से बवाल | New India Times

पवन मोदी के साथ कल हुई बदतमीजी को लेकर सर्व समाज व भाजपा नेताओं की जाट बाजार में एक सभा हुई जिसमें घटना को गम्भीर बताते हुये बदतमीजी करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने की बातें कही गई। इस सम्बंध में ज़िला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया है।

जिले की लक्ष्मनगढ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव में संगठन के कुछ पदाधिकारियों द्वारा विरोधी काम करने की नामजद शिकायत प्रदेश नेतृत्व से की गई थी। जिसके बाद नेताओं का निष्कासन हुआ। निष्कासन को लेकर निष्कासित कार्यकर्ता उद्देशित थे। कल उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सीकर से आगे गुजरने के समय बाईपास पर जिले के नेता व कार्यकर्ता उनके स्वागत करने पहुंचे थे। उसी समय पवन मोदी व निष्कासित नेताओं के मध्य निष्कासन को लेकर तू तड़ाके मे बात होने लगी। हाथपाई होते होते बची। निष्कासित नेताओं को एक भाजपा नेता का वरदहस्त होना बताते हैं। कल की घटना को लेकर प्रदेश नेतृत्व व राष्ट्रीय प्रभारी को अवगत करवाया गया बताते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version