पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशानुसार अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 83 लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशानुसार अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 83 लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर धौलपुर जिले में कल बुधवार से चलाए गए तीन दिवसीय अभियान के दूसरे दिन एरिया डोमिनेंस के तहत पुलिस की 45 टीमों ने कुल 149 स्थान पर दबिश देकर कुल 83 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की है पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सक्रिय अपराधियों हार्डकोर अपराधियों एवं उनके सहयोगी चालन शुदा अपराधी सक्रिय हिस्ट्रीशीटर गैंग लीडर गैंग के सदस्य अपराधों में वांछित अपराधी एवं विभिन्न अपराधों में सहयोग करने वाले आरोपियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर गोपनीय तरीके से कार्रवाई की गई जिससे अपराधी एक दूसरे को सतर्क न कर सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और वृत्त अधिकारियों द्वारा अपराधियों का चिन्हीकरण कर इनके ठिकानों और गतिविधियों की सूचना तैयार कर थाना और वृत्त स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर एक साथ दबिश देकर 83 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। जिसमें 13 एचएस/हार्डकोर अपराधी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि अपराधी एवं असामाजिक तत्व पुलिस के रडार पर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article