नगर आयुक्त ने गौशाला का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त ने गौशाला का किया निरीक्षण | New India Times

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र के मघई टोला स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 6 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण स्थल पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु एवं गौवंशों को ठंड व शीत लहर के प्रकोप से बचाये जाने के लिए अलाव व तिरपाल आदि की व्यवस्था को देखा गया। मौके पर गौवंशों को ठंड व शीत लहर से बचाये जाने के लिए तिरपाल व अलाव की व्यवस्था ठीक पाई गई।

शर्मा ने कहा कि गौशाला में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जाए। साफ-सफाई को बेहतर किये जाने के निर्देश दिए गए। कान्हा गौशाला में लगे पौधों की उचित देखभाल व नियमित पानी देने के लिए सम्बंधित को निर्देष दिया गया।

शर्मा ने मघई टोला स्थित ही निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, अवशेष निर्माण कार्यों को भी शीघ्र ही पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी सिविल आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता जलकल प्रेमचन्द्र आर्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article