मिट्टी की दीवार गिरने से तीन मासूमों की दबकर दर्दनाक मौत, 2 घायल, इलाके में फैला मातम | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मिट्टी की दीवार गिरने से तीन मासूमों की दबकर दर्दनाक मौत, 2 घायल, इलाके में फैला मातम | New India Times

जनपद बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर लक्ष्मनपुर गांव निवासी ग्रामीण वारिस अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। आज दोपहर में मिट्टी की दीवार ढहने से मुख्तार (14) पुत्र शमशाद अली, अपने भाई अफ्तार अली (7), मरेजुद्दीन (6) पुत्र समरूद्दीन और ममेरा भाई दरगाह थाना क्षेत्र के गगन चक गांव निवासी नसरुद्दीन (10) पुत्र नूरजादे व भाई इमामुद्दीन (2) खेल रहे थे। खेलते समय अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर गई। जिसके मलबे में सभी बच्चे दब गए।

मौके पर ही मुख्तार, अफतार, और ममेरा भाई नसरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इमामुद्दीन और मेराजुद्दीन घायल हो गए। उन्हें परिवार के लोगों ने बाबागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम अजीत परेस, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पंचनामा के बाद शवों को परिवार को सौंपा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article