बैतूल माल खिदमत फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल खाने के पैकेट किए वितरण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बैतूल माल खिदमत फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल खाने के पैकेट किए वितरण | New India Times

शहर में सर्दी की सीजन शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है जिससे घुमंतू वर्ग के लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। निराश्रित आशाएं और कमज़ोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने के लिए बैतूल माल खिदमत फाउंडेशन के द्वारा मंगलवार देर रात को जरूरतमंदों को कंबल और खाने के पैकेट बांटे गए। इस दौरान रॉयल टू रेस्टोरेंट के संचालक इरशाद कुरैशी ने कहा कि सर्दी का सीजन शुरू होने के साथ-साथ गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। खिदमत फाउंडेशन ने गरीब लोगों को कंबल और खाना वितरित करके खिदमत का कार्य किया है। बैतूल माल खिदमत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा मंगलवार देर रात बाईकों पर कंबल और खाने के पैकेट लेकर रवाना हुए। इसके बाद शहर के रेलवे स्टेशन बस स्टेंड गुलाब बाग अस्पताल परिसर आदि जगहों पर पहुंचे और सड़क पर सो रहे लोगों को कंबल और खाने के पैकेट वितरित किए गए। बैतूल माल खिदमत फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा शहर के लोगों से अपील की है कि प्रत्येक साधन संपन्न व्यक्ति को अपने आसपास में रहने वाले गरीबों को सर्दी के मौसम में विशेष करके उन्हें कपड़े देने चाहिए। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण को लेकर काफी जोश और जज्बा नज़र आया। इस अवसर पर फैजान राय युनुस खान इरफान रायीन फैमुर खान अब्बास रायीन आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article