मेडिकल कॉलेज डायलिसिस यूनिट का उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक करेंगे उद्घाटन | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मेडिकल कॉलेज डायलिसिस यूनिट का उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक करेंगे उद्घाटन | New India Times

मेडिकल कॉलेज में गुरुवार से डायलिसिस की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से वर्चुअल किया जाएगा।

स्टेट मेडिकल कॉलेज बहराइच से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी जिसके चलते गंभीर रोगियों को डायलिसिस के लिए लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिलाधिकारी मोनिका रानी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री के प्रयास से डायलिसिस परिसेवा केंद्र की स्थापना हुई है। जिला अस्पताल के बीएसएल लैब टू में डायलिसिस मशीन स्थापित कर दी गई है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक करेंगे। डायलिसिस जिला मुख्यालय होने से बहराइच के अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, आंशिक लखीमपुर, सीतापुर और नेपाल के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री ने बताया कि गुरुवार को डायलिसिस का उद्घाटन हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article