रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात् जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
MORTH के मापदण्ड अनुसार 06 नवीन ब्लैक स्पॉट जिसमें खेड़ा फाटा (थाना कल्याणपुरा), कालीदेवी थाना से छापरी फाटा के बीच (थाना कल्याणपुरा), रम्भापुर (थाना मेघनगर), दशहरा मैदान के पास (थाना थांदला), ग्राम बोरवा, गट्टू घाटी, कुशलगढ मार्ग (थाना थांदला) एवं कल्याणपुरा-पेटलावद रोड़ ग्राम मुण्डत उमरा फलिया (थाना कल्याणपुरा) पर वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सुधारात्मक उपाय किए गये हैं।

ऐसे स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, सांकेतक, ब्लिंकर्स आदि अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिये। साथ ही बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
जिले में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने एवं पीक ऑवर्स में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध वर्ष 2023 में कुल 10315 चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2023 से निरंतर “विशेष जागरूकता अभियान” संचालित कर दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालको द्वारा सीट बेल्ट धारण ना करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही तथा जागरूकता अभियान के तहत् रैलिया, पेम्पेलेट्स वितरण, यातायात रथ के माध्यम से जन जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं।
जिससे जिले में होने वाली वाहन दुर्घटनाओं तथा उसमें होने वाली मृत्यु में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आयी है
हेलमेट धारण नहीं करने वालों के विरुद्ध 20 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक कुल 1781 चालानी कार्यवाही कर 534300 समन शुल्क एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 489 चालानी कार्यवाही कर 244500 समन शुल्क का भुगतान किया गया है। वर्ष 2023 में कुल 284 वाहन दुर्घटना में 379 लोग घायल एवं 55 लोगों की मृत्यु हुई है।
सांसद से कहा गया कि यातायात जागरूकता को लेकर स्कूल कॉलेज में यातायात जागरूकता कैंप आयोजित करें तथा छात्रों को वाहन लाइसेंस एवं हेलमेट का उपयोग करने एवं निर्धारित गति अनुसार ही वाहन चलाने हेतु प्रेरित करें।
इस दौरान कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौनल भाबर एवं समस्त विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
