इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक यात्री बस और डंपर के भीषण एक्सीडेंट में बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। वहीं डम्पर भी आग की चपेट में आने से आगे का हिस्सा जल गया। यात्री बस में कई लोगों का जलने का समाचार है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुना से चलकर आरोन जाने वाली एक यात्री बस दुहाई मंदिर के पहले हुए भीषण एक्सीडेंट में जलकर पूरी तरीके से राख हो गई। इस यात्री बस में सवार एक व्यक्ति के अनुसार 15 यात्री बताये जा रहे हैं।

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 10 घायल और एक व्यक्ति की डेड बॉडी ज़िला अस्पताल आई है। खबर अपडेट होगी…
