जनसुनवाई में भोपाल कलेक्टर ने कैंसर पीड़ित एवं एक दिव्यांग को दी आर्थिक सहायता | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जनसुनवाई में भोपाल कलेक्टर ने कैंसर पीड़ित एवं एक दिव्यांग को दी आर्थिक सहायता | New India Times

जनसुनवाई में मंगलवार को 88 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई करते हुऐ भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भोपाल कलेक्टर ने कैंसर पीड़ित एवं एक दिव्यांग को दी आर्थिक सहायता | New India Times

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष आए कैंसर पीड़ित निवासी छोला श्री राहुल अहिरवार को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को निर्देश दिए।

साथ ही 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी दी गई। इसके साथ ही मूकबधिर दिव्यांग बच्ची को आशा निकेतन स्कूल के हॉस्टल फीस के लिए 12 हजार 500 रूपये, करोंद क्षेत्र निवासी मूकबधिर राखी जोशी की स्कूल फीस माफ कराने के ज़िला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सभी एडीएम श्री प्रकाश सिंह चौहान, सुश्री अंकिता धाकरे, श्री भूपेन्द्र गोयल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article