अवैध फाड़ी मुरम उत्खनन परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध फाड़ी मुरम उत्खनन परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त | New India Times

ज़िला कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजीव नेमा चौकी प्रभारी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए परिवहन और उत्खनन करने की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल राजस्व और पुलिस टीम ने पुलिस चौकी डुंगरिया क्षेत्र में अवैध उत्खनन परिवहन के मौके पर संयुक्त रूप से पहुंचे। मौके पर लाल रंग महिंद्रा ट्रैक्टर एमपी 28 एड 7656 के द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। दूसरी कार्यवाही एमपी 28 1517 जो के फाड़ी का परिवहन करते हुए पनारा में पकड़ा। तीसरी कार्यवाही करते हुए का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली एम एच 40 599 को पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया और चालक व मालिक के विरुद्ध पुलिस ने खनिज गौण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। तीनों ट्रैक्टर ट्राली पुलिस चौकी डुंगरिया में खड़ा कराया गया है। संयुक्त कार्यवाही से अवैध खनन व परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कबाड़ टाइप पुराने वाहन से भी तस्करी करके परिवहन और उत्खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article