जुलाई से अब तक महाराष्ट्र में कीटनाशक के जहर से 50 से अधिक किसानों की जा चुकी है जान | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​।।जुलाई से अब तक महाराष्ट्र में कीटनाशक के जहर से 50 से अधिक किसानों की जा चुकी है जान | New India Timesमहाराष्ट्र का विदर्भ जो किसानों की आत्महत्या के लिए मशहूर है यहाँ अब तक  किसान कर्ज संकट के चलते कीटनाशक पीकर आत्महत्या करते थे लेकिन यही कीटनाशक अब इतना खतरनाक हो गया है कि इसका खेतों में छिड़काव करने वाले किसान इसकी चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। संदिग्ध कीटनाशक की वजह से महाराष्ट्र में जुलाई से अब तक 50 से ज़्यादा किसानों की मौत हो चुकी है।​जुलाई से अब तक महाराष्ट्र में कीटनाशक के जहर से 50 से अधिक किसानों की जा चुकी है जान | New India Timesमहाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में फसलों में छिड़के जाने वाले कीटनाशक की वजह से बड़ी संख्या में किसानों के बीमार होने और कइयों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पूरे महाराष्ट्र में जुलाई से अब तक 50 से ज्यादा मौत हो चुकी है और इस दौरान 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं, जिसके बाद सरकार ने जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बना दी है।

सिर्फ विदर्भ क्षेत्र में कीटनाशक की वजह से मरने वाले किसानों की संख्या 18 से लेकर 24 तक बताई जा रही है। अलग अलग खबरों में अलग अलग दावे किए गए हैंजबकि फिलहाल 800 से ज्यादा कीटनाशक की चपेट में आकर या तो बीमार हैं या फिर अस्पताल में भर्ती हैं।

बीबीसी के मुताबिक, ‘अधिकारियों और मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार, पिछले जुलाई से महाराष्ट्र में संदिग्ध कीटनाशक ज़हर के कारण अबतक 50 किसानों की मौत हो चुकी है… सबसे अधिक 19 मौतें यवतमाल ज़िले में दर्ज की गई हैं. अधिकारियों के अनुसार, इसी दरम्यान 800 किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, 19 जुलाई के बाद पेस्टिसाइड की वजह से 17 किसानों की मौत हो चुकी है जबकि इसी तरह की 12 और मौतों की जांच की जा रही है। इनमें से अकोला जिले में पांच, अमरावती में दो, नागपुर में दो, भंडारा में दो और बुलढाना में एक मौत हुई है। 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिनमें डायरिया, उल्टी, सर्दी, पेटदर्द और आंख से कम दिखाई देने जैसी समस्याएं पाई गई हैं।​जुलाई से अब तक महाराष्ट्र में कीटनाशक के जहर से 50 से अधिक किसानों की जा चुकी है जान | New India Timesमीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि किसान कपास समेत अन्य फसलों में जिस कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं, वह उनकी ही जान ले रहा है। इस बारे में सरकार ने जांच का आदेश दिया है और कीटनाशक से होने वाली मौतों को लेकर दो लाख के मुआवजे की घोषणा भी की है।

बीबीसी हिंदी के एक अन्य लेख के मुताबिक, ‘कीटनाशक रसायन किसानों की जानें ले रहा है. पिछले कुछ दिनों में विदर्भ कीटनाशक रसायन के छिड़काव के कारण हुई 24 में से 19 किसानों की मौत अकेले यवतमाल ज़िले मे हुई है…महाराष्ट्र सरकार ने इस दुर्घटना का कारण ढूंढने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. साथ ही कीटनाशक के छिड़काव के वक्त इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा साधन अनिवार्य कर दिए गए हैं।

इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है कि पेस्टिसाइड फर्म के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए।

एनडीटीवी के मुताबिक, ‘पिछले महीने पेस्टिसाइड छिड़काव के चलते कम से कम 20 किसानों की मौत हुई है। पहली मौत अगस्त की शुरुआत में हुई थी, तब से अब तक करीब 600 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. 100 से ज्यादा लोगों का अभी भी यवतमाल के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. कुछ की आंख की रोशनी जा चुकी है. कुछ को आईसीयू में भी भर्ती कराना पड़ा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version