मध्यप्रदेश में नई सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ | New India Times

जमशेद आलम/रहीम शेरानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में नई सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ | New India Times

मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आज सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमें 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इस बार कैबिनेट में से जहां कई दिग्गजों का पत्ता कट गया वहीं कई नाम ऐसे हैं जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है जिनमें कई नाम तो चौंकाने वाले हैं।

दरअसल बीजेपी ने अपने कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरणों के साथ ही उम्र का फैक्टर भी साथ लिया है। भाजपा ने कुछ पुराने चेहरों को मौका दिया है वहीं कुछ प्रदेश में पहली बार मंत्री बने हैं इनमें प्रहलाद पटेल का भी नाम शामिल है, वह केंद्र सरकार में मंत्री तो रह चुके हैं लेकिन प्रदेश में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जबलपुर से सांसद रहे राकेश सिंह को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है वहीं भोपाल से विश्वास सारंग को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में नई सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ | New India Times
प्रधूमन सिंह तोमर तीसरी बार मंत्री बनते ही सिंधिया के चरणों में झुकते हुए आये नज़र

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मोदी-शाह का लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी वोट बैंक पर पकड़ बनाये रखने और आदिवासी क्षेत्रों की लोकसभा सीटों को साधने व आदिवासीयों के प्रति भारतीय जनता पार्टी का झुकाव भी देखा जा रहा है। झाबुआ जिले के पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया को राजनीति अपने पिता पूर्व सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया से राजनीति विरासत के रूप मेें मिली हुई है सुश्री भूरिया स्नातक पढ़ीं और कृषि कार्य करती रही हैं। निर्मला भूरिया 1983 में पहली बार झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट से निर्वाचित हुईं उसके बाद वे 1998, 2004, 2013 तथा 2023 मेें पांचवी बार विधायक चुनी गई है। सुश्री निर्मला भूरिया को एक बार 2008 में प्रदेश मेें राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के रूप मेें कार्य करने का अवसर भी प्राप्त हुआ था।

  1. कैलाश विजयवर्गीय – गृह मंत्री
  2. प्रहलाद पटेल – लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री
  3. राकेश सिंह – शहरी विकास व आवास मंत्री
  4. विश्वास सारंग – संसदीय कार्य व भोपाल गैस त्रासदी पुनर्वास मंत्री
  5. प्रदुम्न सिंह तोमर – स्वास्थ्य मंत्री
  6. तुलसी सिलावट – ऊर्जा मंत्री
  7. ऐदल सिंह कंसाना – कृषि मंत्री
  8. कुं.विजय शाह – वित्त मंत्री
  9. निर्मला भूरिया – अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
  10. संपतिया उईके – महिला बाल विकास मंत्री
  11. गोविंद सिंह राजपूत – चिकित्सा शिक्षा मंत्री
  12. करण सिंह वर्मा – जल संसाधन मंत्री
  13. इंदर सिंह परमार – राजस्व व परिवहन मंत्री
  14. राव उदयप्रताप सिंह – उद्योग मंत्री
  15. नारायण कुशवाह – वन मंत्री
  16. नागर सिंह चौहान – पशुपालन मंत्री
  17. चैतन्य कश्यप – श्रम मंत्री
  18. राकेश शुक्ला – खेल युवा कल्याण व तकनीकी शिक्षा मंत्री।

राज्यमंत्रियों की सूची

  • कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल।
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार।
मध्यप्रदेश में नई सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ | New India Times

इसके पूर्व नागरसिंह चौहान 2003, 2008, 2013 व अब 2023 में विधायक चुने गये हैं। नागर सिंह शिक्षित युवा व एक कृषक है। नागर सिंह चौहान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी है, इन्हें भी पहली बार मंत्री मंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होने पर उनके गृह ज़िले में आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article