अपनी मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अपनी मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस | New India Times

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों को रुपया 18000/- वेतन का भुगतान करने/ कार्य के अनुरूप अनुबंध करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, ई पी एफ घोटाले की जांच कराने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण देने, कार्य के दौरान विकलांग हुए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति देने, मेसर्स ओरियन सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स विद्युत मज़दूर कल्याण समिति, मेसर्स टी डी एस कम्पनी, मेसर्स एस के इलैक्ट्रिकलस, मेसर्स साधना सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जनमेजय सिंह आदि द्वारा ई पी एफ में किए गए घोटाले की राशि को वसूल कर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल भत्ता देने, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को रुपया 10 लाख दुर्घटना हित लाभ देने, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ द्वारा दिनांक 14-4-2023, 6-6 – 2023 व दिनांक 21-9-2023 को किये गए आदेश को निरस्त करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को 60 वर्ष कि अवस्था तक कार्य करने कि अनुमति देने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने, दिनांक 30-11-2023 को बिना किसी कारण शक्ति भवन मुख्यालय से मौखिक रूप से हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने आदि समस्याओं के समाधान हेतु लम्बे समय से प्रयास करने के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने के कारण संघ द्वारा पावर कारपोरेशन का ध्यान कर्मचारियों कि समस्याओं कि तरफ आकृष्ट करने हेतु 11 चरणों में ध्यानाकर्षण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया जिसके 9 वें चरण में दिनांक 24 दिसम्बर 2023 को गोला गोकर्णनाथ में संविदा कर्मियों द्वारा मसाल जुलूस निकाला गया। दिनांक 24 दिसम्बर 2023 को लखीमपुर खीरी जनपद के गोला नगर में शाम छः बजे पावर हाउस से बड़े चौरहे तक मसाल जुलूस निकाला गया और साथ ही एसडीएम गोला गोकर्णनाथ रत्नाकर मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article