रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के कुंदनपुर के व्यवसायी नरेंद्र नायक (42) की 8 लेन पर हुए कार हादसे में मौत हो गई। नरेंद्र अपने एक साथी के साथ रतलाम से लौट रहे थे। रतलाम के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में घटना हुई। खबर है कि कार का टायर फटने से ये अनियंत्रित होकर पलट गई या किसी के पत्थर फेंकने से अनियंत्रित होकर पलटी हादसे के बाद दो से तीन बार कार पलटने से नरेंद्र कार से बाहर जा गिरे और सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
नरेंद्र नायक का भगोर में पेट्रोल पंप है। उनके साथ गए गौरव नायक का कुंदनपुर में पंप है। दोनों पेट्रोल-डीजल की गाड़ी लगवाने रतलाम डीपो पर गए थे। लौटते समय रात लगभग साढ़े 9 बजे हादसा हुआ। हादसे की जांच जारी है हादसा पत्थर फेंकने से हुआ या टायर फटने से हुआ।
8 लेन चालू होने के बाद कुछ हफ़्तों में हुए हादसे का ब्यौरा
गुजरात के गोधरा
निवासी हिना पति महेंद्र कुमार सांकला ने बताया कि शुक्रवार को हम रतलाम में शादी में शामिल होकर वापस एक्सप्रेस-वे से घर जा रहे थे। रात 9.30 बजे रतलाम से 30 किलोमीटर दूर अचानक हमारी गाड़ी पर पत्थर आने लगे। इससे कार का आगे का कांच फूट गया और दरवाजे के यहां से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मैंने हेल्पलाइन पर कई बार कॉल किया लेकिन पूरे समय वह व्यस्त ही मिला।
मकराना जिला नागौर राजस्थान के शाकीर पिता गुलाम शाबीर ने बताया कि 12 दिसंबर को मैं दोस्तों के साथ रतलाम से मेघनगर जा रहा था।
थांदला टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले चेहरा ढंके एक युवक ने कार पर पत्थर फेंका। पत्थर कार को लगते ही मैंने स्पीड बढ़ाई और थांदला टोल प्लाजा पर जाकर रूका क्योंकि उस नकाबपोश के साथ और भी साथी हो सकते थे।
टोल प्लाजा पर मैंने लिखित शिकायत की। टोल प्लाजा पर 4 वाहन और खड़े थे, जिन पर पथराव किया गया था।
मेघनगर जिला झाबुआ निवासी
अंकित परमार ने बताया कि मैं अपने भाई से मिलने रतलाम आया था। 13 दिसंबर को रतलाम से वापस मेघनगर लौट रहा था। शाम 7 बजे रतलाम से 20 किमी दूर एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में एक पत्थर लगा और दूसरा खिड़की से सीधा अंदर आया ओर में झुक गया यदि मैं नहीं झुकता तो पत्थर मेरे मुंह पर लगता। थांदला टोल प्लाजा पर मैंने शिकायत की। लोगों का कहना का एक्सप्रेस-वे पर नहीं हो रही गश्त एनएचएआई की गाड़ी और ना ही पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही है। इससे बदमाशों को हौसले बुलंद हो रहे हैं।
8 लेन का तीन माह पहले मंदसौर से झाबुआ तक लोकार्पण हुआ था
तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन एक्सप्रेस वे के पहले फेज के अंतर्गत सोहना-दौसा तक 247 किमी के खंड का लोकार्पण किया था। वहीं करीब तीन माह पहले मप्र में राजस्थान सीमा पर स्थित भानपुरा से गुजरात सीमा पर स्थित झाबुआ जिले तक कुल 244 किमी के हिस्से का भी लोकार्पण कर दिया गया। इसके बाद से इस हिस्से में आवागमन प्रारंभ हो गया है।
8 लेन पर रात में जोखिम भरा हुआ सफर
8 लेन एक्सप्रेस वे पर वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। खासकर रात के समय यहां सफर करना जोखिम से कम नहीं है। हाल ही के दिनों में ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई हैं। इसमें बदमाशों ने वाहनों पर पथराव किया। जिससे न केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुए बल्कि गाड़ी में सवार लोगों को भी चोट आई।
हमारे वाहन पेट्रोलिंग कर रहे हैं पुलिस को भी गश्त करने के लिए कहा है।
रतलाम से थांदला (झाबुआ) के बीच पत्थरबाजी की घटना पता चली है। इसके लिए झाबुआ एसपी से लेकर हमारे मुख्य कार्यालय ने दिल्ली तक बात की है। हमारे वाहन 25 किमी के दायरे में पेट्रोलिंग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई हाथ नहीं लगा है। पुलिस को भी गश्त करने के लिए कहा है।
