भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
ज़िले के श्रीडूंगरगढ विधानसभा से विधायक किशना राम नाई का एक वीडियो जिसमें नाई महिलाओं के साथ अभद्र भाषा और गाली गलोच करते दिख रहे हैं, यह विडियो वायरल होने और मिडिया में न्यूज़ चलने के बाद विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। एक और सोशल मिडिया पर विधायक के खिलाफ पोस्टे वायरल हो रही है तो दूसरी और महिला संगठन और महिला कांग्रेस खुलकर विरोध में आ चुकी है।
बीकानेर में सोमवार को विधायक के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस की पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज़ शेख के नेतृत्व में शहर के ह्रदय स्थल कोटगेट पर श्रीडूंगरगढ विधायक का पुतला फूंका गया इस मौके पर कांग्रेस नेत्री मंजू स्वामी, मुमताज़ बानो के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही , मुमताज़ शेख ने कहा की प्रदेश में महिला मुखयमंत्री होने हे बावजूद प्रदेश के सत्ताधारी दल के विधायक इस प्रकार खुलेआम महिलाओं का अपमान कर रहे हैं और प्रदेश की मुखिया मौनव्रत धारण किये बेठी हैं यह शर्मनाक है। ऐसे विधायक के खिलाफ तुरतं कार्यवही होनी चाइए। वहीं कांग्रेस नेत्री मंजू स्वामी ने कहा की विधायक सठिया गए हैं और ऐसे लोगों का काम विधानसभा में नहीं अस्प्ताल में है, इनको इलाज की जरूरत है।
वही सोमवार बीकानेर के गोगागेट सर्किल पर शहर सचिव मनोज चौधरी, सुमित कोचर, आईटी सेल ज़िला संयोजक जयदीप सिंह जावा, सचिव सोहन राव, नारायण जेन, बलराम नायक, साजन जावा, महिला अध्य्क्ष सुनीता गोड़, हबीब चोधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख, शिवरी चौधरी, मांगीलाल कुकणा, कैलाश गहलोत, फूसाराम नायक, सचिव राहुल जदुसगत, युवा कांग्रेसी नीरज गहलोत, ओमप्रकाश, सन्नी, भजनलाल आदि श्रीडूंगरगढ विधायक का विरोध प्रदर्शन करते पुतला फूंका और विधायक को निलंबित करने की मांग की ।

किसनाराम नाई को बर्खास्त किया जाना चाहिए और समाज के सभी वर्गों को जिस व्यक्ति का बहिष्कार करना चाहिए यह कैसा महिला सशक्तिकरण हो रहा है एक बदतमीज विधायक महिलाओं को खुले आम अश्लील गाली दे रहा है किसनाराम नाई की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए देवेंद्र फौजदार प्रदेश अध्यक्ष पब्लिक अगेंस्ट करप्शन सोसाइटी राजस्थान