रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने करारी हार के बाद बड़ा मंथन किया ओर फिर इसी के साथ शीर्ष नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता उमंग सिंगार को प्रदेश का नेता प्रतिपक्ष बना दिया। नियुक्ति में राहुल गांधी की अहम भूमिका बताई जा रही है। तीन दिन विधानसभा का सत्र पुरा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का अपने गृह जिले में प्रथम आगमन हुआ।
इसी के चलते जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर पुष्प वर्षा के साथ फूलों की माला पहनाकर अपने नेता का भव्य स्वागत सम्मान किया।
जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, बालमुकुंद गौतम, के नेतृत्व में उमंग सिंगार का ज़ोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर उमंग सिंगार जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मिले एवं उन्हें आश्वासन दिया कि मध्य प्रदेश में विपक्ष मज़बूत रहेगा इसकी में गारंटी देता हूं और जो शीर्ष नेतृत्व ने मुझे एक ज़िम्मेदारी वाला पद दिया है।
मुझे उसका एहसास है और मैं प्रदेश की जनता के लिए मज़बूती के साथ उनका पक्ष रखूंगा, उनके लिए लड़ाई लड़ता आया हूं और हमेशा लड़ता रहूंगा। यह सभी कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद है जो मुझे इस योग्य समझा और शीर्ष नेतृत्व ने भी मुझ पर भरोसा जताया। इस दौरान उमंग सिंगार ने धारेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले में मीडिया से रूबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जो डबल इंजन की सरकार है यह कोई डबल इंजन नहीं है।
