मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव जी ने शुक्रवार को मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री राम करण यादव से अपने पति एवं पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष अमर यादव एवं कांग्रेस नेत्री एवं समाज सेविका श्रीमती तसनीम मोहम्मद मर्चेंट के साथ भेंट करके राम मंदिर चिंचाला में रेलवे फ्लाईओवर के लिए नाली की निकासी निकालना सहित अन्य मूल भूत समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
