शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मध्य रेलवे की जीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मध्य रेलवे की जीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

शुक्रवार को बुरहानपुर में निरीक्षण हेतु पधारे रेलवे महाप्रबंधक मुंबई से श्री यादव से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात करके एवं बुरहानपुर आम जनमानस को हो रही समस्याओं की दृष्टि से कुछ मांगी रखी जिसमें कटनी भुसावल पैसेंजर का समय परिवर्तन करने, भुसावल नागपुर इंटरसिटी पुनः चालू करने, वास्कोडिगामा गोवा एक्सप्रेस का स्टॉप एवं हैदराबाद अजमेर का रोज़ाना स्टॉप तय किए जाने की मांग की एवं वर्षों से अधूरे पड़े रेलवे ओवर ब्रिज को पूर्ण कर चालू करने, शिवाजी नगर पहुंचाने हेतु अंडर ब्रिज चालू करने एवं एक अन्य रिजर्वेशन काउंटर चालू करने की प्रमुख मांगे रखी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, डा.एसएम तारिक, प्रमोद कुमार जैन, संजय चौकसे, सिद्धांत व्यास, अरुण महाराज जोशी, असलम खान, बबलू ठाकुर, कृष्ण कुमार सुखवानी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article