अतिश दीपंकर , पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में सोमवार देर शाम स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर कहलगांव भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार किया गया।
इस अभियान में लोगों से अपील की गई कि चाइनीज वस्तुओं का उपयोग न करें। इन लोगों ने अपने – अपने हाथों में पोस्टर भी लिए हुए थे जिसमें लिखा हुआ था कि, चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर अपना राष्ट्रीय दायित्व निभाए , चाइनीज बाय-बाय।
चीन के खिलाफ चलाये जा रहे स्वदेशी अभियान में लोगों से सहयोग की अपील की गई। इस अभियान में महिला मोर्चा के सदस्यों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।
