विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा | New India Times

जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके ने महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सुनील उइके ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में धान का समर्थन मूल्य 3100 करने का उल्लेख नहीं है लाड़ली बहना की राशि 3000 रुपये करने का उल्लेख नहीं है। उइके ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये और लाड़ली बहना की राशि 3000 रुपये की जाये। इसके साथ ही सुनील उइके ने मांग करते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत अनहोनी में पुलिया निर्माण कार्य किया जाये। संकल्प पत्र में किसानों को 3000 रुपये पेंशन देने का संकल्प लिया गया था जिसे लागू किया जाये।

उन्होंने मांग की कि अभिभाषण में हज़ारों किलोमीटर रोड़ बनाने का जिक्र है मेरी विधान सभा के अति आवश्यक रोड ग्राम पंचायत रिछेड़ा के ग्राम डोरली से बिछुआ मार्ग जोड़ जाये। पेसा एक्ट नवम्बर 2022 में लागू किया गया है। जिसके तहत तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पंचायत के माध्यम से होना है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में सात लघु उपज समिति है जिसमें 150 तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्र जिसकी खरीदी/ संग्रहण कार्य पंचायत के माध्यम से पेसा एक्ट से किया जाये। सरकार के संकल्प पत्र में आदिवासी ब्लाक में रोजगार गारंटी मानव दिवस 150 दिन करने का संकल्प था जो अभिभाषण में नहीं है। जिसे आदिवासी ब्लाक में मानव दिवस 150 दिन किया जाये। जिससे प्रदेश के आदिवासी को पर्याप्त रोजगार मिल सके।

संग्रहण कोल्हिया विष्णु मंदिर से माली मार्ग जोड़ा जाये। बिलवार कलां से झापूढ़ाना 3 कि. मी. सड़क मार्ग जोड़ा जाये। ग्राम पंचायत घाना उमरी के ग्राम जंगली दाना में पुलिया निर्माण जोड़ा जाये। ग्राम पंचायत मोरछी में मोरछी से बारेदई रोड पर ब्रिज निर्माण जोड़ा जाये। ग्राम पंचायत रातला से सरेखादाना मार्ग पर टाकिया नदी पर पुलिया निर्माण किया जाये। जुन्नारदेव विधानसभा में कोदो, कुटकी एवं मक्का का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। विधान सभा जुन्नारदेव को प्राथमिकता के आधार पर मिलट/श्री अन्न अभियान में जोड़ा जाये। धाम पंचायत टेमरू में पुलिया निर्माण का कार्य जोड़ा जाए। काली माटी से जुन्नारदेव विशाला मार्ग जोड़ा जाये. ग्राम टेकाढ़ाना में चीतलभाटा मार्ग से भारगा नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जावे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version