पलिया सीएचसी पर हुआ विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 398 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पलिया सीएचसी पर हुआ विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 398 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ | New India Times

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलिया में विशाल मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 398 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक पलिया डॉ भरत के सहयोग से संपन्न हुआ।

मनोचिकित्सक ज़िला पुरुष चिकित्सालय डॉ अखिलेश शुक्ला ने बताया कि शिविर में 398 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 76 मानसिक मरीजों की पहचान करते हुए इलाज किया गया। शिविर का आयोजन सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव तक सरकार की मंशा के अनुरूप मानसिक रोगियों तक पहुंच कर उनका सही इलाज किया जा सके।

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्क्ड़ द्वारा 04 मानसिक रूप से विकलांग मरीजों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। साईक्रेटिक नर्स विवेक मित्तल द्वारा सभी मरीजों को दवाइयां प्रदान की गई। साइक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक रोग के लक्षण, कारण, निवारण एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज, परिवार, रिश्तेदारों में मानसिक रोगियों को पहचानने और उनके उपचार में मदद के बारे में बताया गया।

विशेषकर डिप्रेशन, एंग्जायटी, स्किजोफ्रेनिया, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, एवं सुसाइड के लक्षण विस्तार से बताते हुए उनके उपचार की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। आईईसी सामग्री को वितरित कर मानसिक रोग से सम्बंधित समस्या के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित “टेली मानस” सम्पर्क सूत्र 14416 पर सम्पर्क कर मिलने वाले सहायता के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया। शिविर में डॉक्टर अजीत द्वारा एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा ओपीडी कार्य किया गया साथ ही ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जाँच भी की गई। अंकित दीक्षित द्वारा शिविर आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version