दिल्ली सरकार ने प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य व यौन रोग चिकित्सक डॉ शेख़ को किया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली सरकार ने प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य व यौन रोग चिकित्सक डॉ शेख़ को किया सम्मानित | New India Times

दिल्ली सरकार एवम पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह दिल्ली सचिवालय में किया गया। दिल्ली सरकार भारत मंच और एमएसएमई ने मिलकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज की सेवा की है और वर्षों से समाज कल्याण के कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के जाने माने आयुर्वेदाचार्य और यौन रोग चिकित्सक डॉ शेख़ को भी सम्मानित किया गया। डाक्टर शेख़ को बेस्ट ऑफ द ईयर इन सेक्सोलॉजिस्ट 2023 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम निवास गोयल स्पीकर दिल्ली विधान सभा और जगदीश यादव पिछड़ा वर्ग आयोग कमीशन चेयरमैन दिल्ली सरकार के करकमलों के द्वारा डाक्टर को सम्मानित किया गया साथ में माला पहनाकर सर्टिफिकेट दिया गया। इस सम्मान को लेने के लिए डाक्टर शेख़ साहब की जगह उन के बेटे डाक्टर नाजिम शेख़ ने अवार्ड को लिया, डाक्टर नाजिम ने दिल्ली सरकार और सभी आयोजकों का शुक्रिया अदा किया कि दिल्ली सरकार ने इस अवार्ड के लिए डाक्टर शेख़ साहब का नाम सम्मानित होने वाले लोगों में शामिल किया। डॉक्टर नाजिम ने कहा कि डाक्टर शेख़ साहब ने आयुर्वेद के विकास में अहम योगदान दिया है इस योगदान के लिए उन्हें 50 से ज्यादा अवार्ड मिले हैं हमारी कोशिश यही है कि रोगियों को सस्ती आयुर्वेद चिकित्सा मिलती रहे फिर एक बार दिल्ली सरकार और तमाम आयोजकों को धन्यवाद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version