मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी आज पूर्वान्ह में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी आगंतुक कांग्रेसजनों ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत | New India Times

श्री पटवारी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस जिंदाबाद, जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की आत्मीय मुलाकात से अभिभूत श्री पटवारी ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार करते हुये कहा कि कांग्रेसजनों के लिए यह समय चुनौतियों को अवसर में बदलने का है। हम पूरी प्रतिबद्धता से प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे और भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों पर सदन से सड़क तक संघर्ष को आकार देंगे।

जिस तरह हमने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ काम किया, एक-एक कार्यकर्ता ने विधानसभा चुनाव में अद्भुत मेहनत की उससे पार्टी के नेतागण अनभिज्ञ नहीं है। हमारे सामने चुनौतियां बहुत है, हम सबको आगे एकजुटता के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है और हमें फिर से पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अभी से तैयार होकर काम करना है, मुझे अपने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है, हमें लोकसभा में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।

श्री पटवारी ने मुलाकात के इस दौर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार तो बना ली है, लेकिन जनता से जो वादे किये हैं, उन वादों को पूरा कराने के लिए हमें सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ना है और लाड़ली बहनों को 3000 रू. 450 रू. में सिलेण्डर, 3100 धान के लिए और 2700 गेहूं का समर्थन मूल्य देकर किसानों से किये वादे भाजपा सरकार निभाये।

श्री पटवारी ने रजक समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री गाडगे जी महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्री गाडगे जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
मप्र कांग्रेस रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालवीय के नेतृत्व में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, राजीव सिंह, जे.पी. धनोपिया, के.के. मिश्रा, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रामप्रसाद बाथरे, सुबोध जैन, बद्री यादव, ओंकार सोलंकी, के. के. मनवारे, राजेश राठौर, काशीराम रजक, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version