विधवा महिलाओं से विवाह करने वाले को मप्र सरकार देगी 2 लाख रुपये अनुदान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
विधवा महिलाओं से विवाह करने वाले को मप्र सरकार देगी 2 लाख रुपये अनुदान | New India Timesमध्य प्रदेश सरकार विधवाओं को लेकर एक नई योजना की शुरुआत करने जा रहा है। सरकार विधवा महिला से शादी करने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपए अनुदान देगी।सरकर दो लाख राशि उसी व्यक्ति को देगी जो 45 साल से कम उम्र की विधवा महिला से विवाह करेगा। 

सरकार का कहना है कि विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई यह योजना देश में संभवत पहला है। बताया जा रहा है कि सरकार के इस योजना से प्रत्येक वर्ष लगभग 1000 विधवा महिला फिर से नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है कि योजना के बाद से कितनी विधवा महिलाओं को यह लाभ मिलने वाला है। ​विधवा महिलाओं से विवाह करने वाले को मप्र सरकार देगी 2 लाख रुपये अनुदान | New India Timesसूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार इस योजना पर हर प्रत्येक वर्ष बीस करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। योजना के अनुसार कोई भी शख्स 18 से 45 वर्ष तक किसी विधवा से विवाह करता है तो सरकार उसे दो लाख रुपए देगी। प्रस्ताव जल्द ही वित्त विभाग को भेज दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो योजना आगामी तीन महीने में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि हम सुनिश्चित हैं कि इस योजना का दुरुपयोग नहीं होगा। क्योंकि हमने इसके लिए कुछ और भी प्रावधान रखे हैं। जैसे जो शख्स विधवा महिला से विवाह करेगा उसका पहला विवाह होना चाहिए। दोनों को डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर विवाह का पंजीकरण कराना होगा। ग्राम पंचायत द्वारा एक प्रूफ भी देना होगा। स्थानीय निकाय की मंजूरी स्वीकार नहीं की जाएगी। खबर के अनुसार विवाह करने वाला जोड़ा अगर ऐसा नहीं करेगा तो उन्हें दो लाख रुपए नहीं दिए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version