पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जीवाजी विश्वविद्यालय अंतर संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जेयू के अंतर्गत आने वाले आईपीएस कॉलेज में 16 से 19 के बीच आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में एसओएस फिजिकल एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पुरूष एवं महिला वर्ग की चैंपियनशिप अपने नाम की।

डॉ.गजराज सिंह सुनील श्रीवास के प्रतिनिधित्व में पुरुष वर्ग में 13 स्वर्ण, 5 रजत व महिला वर्ग में 7 स्वर्ण, 8 रजत, 1 कांस्य पदक जीते।

इनमें एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की भाला फेंक पुरुष में आदित्य बघेल, 400 मीटर हर्डल अर्जुन मावई, हेमर थ्रो अश्विनी, रिले में अवधेश शर्मा, अमन, राजू ने स्वर्ण पदक जीते वहीं महिला वर्ग में 100 मीटर हर्डल, 400 मीटर दौड़ में अनुष्का सिंह, 10किमी दौड़, 4×400 रिले ममता चौधरी, 4×100 रिले में शिवानी राणा,गौरी भदौरिया, भाला फेंक समीक्षा, डिस्कस थ्रो सौम्या पाराशर, 4×400 रिले शिवानी, रूपाली साहू, बबली शाक्य ने पदक जीते।

इस मौके पर शारीरिक शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ.हरेंद्र शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
