सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का बयान, विभाजनकारी मानसिकता से ग्रसित: कांग्रेस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का बयान, विभाजनकारी मानसिकता से ग्रसित: कांग्रेस | New India Times

बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के उस बयान की आलोचना की है जिस बयान में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने यह कहा था कि 2014 से पहले योजनाएं चेहरा देखकर बनाई जाती थी। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने सांसद के इस बयान को पूर्वाग्रह से ग्रसित और सांप्रदायिक और समाज को बांटने वाला बयान बताया है। कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के बयान से भाजपा की रीति नीति स्पष्ट हो जाती है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के चेहरे को ध्यान में रखकर ऐसी नीतियां और योजनाएं बनाई है जिससे देश का समग्र विकास संभव हो सके। कांग्रेस समिति बुरहानपुर के जिला प्रवक्ता ने कहा कि सांसद केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने गए हैं या फिर समाज में वैमनस्यता और विभाजन करने के लिए जिले में घूम रहे हैं। सांसद यह भी बताएं कि बुरहानपुर शहर में स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण विरोधी मुहिम के नाम पर गरीबों की गुमटियां तोड़ रहा है। उन्हें बेरोजगार कर रहा है तो यह भी क्या किसी योजना का हिस्सा है ? क्या इस तरह से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। सांसद को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन चेहरों की बात कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version