भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
भ्रष्टाचार मुक्ति और समाजिक सरोकार के लिए कार्यरत संगठन पब्लिक अगेंस्ट करप्शन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फ़ौजदार ने टीम का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव पद पर युवा समाज सेवी दिलीप चौधरी को नियुक्त किया है।
देवेंद्र फौजदार ने बताया की पब्लिक अगेंस्ट करप्शन सोसायटी का मुख्य उद्देश्य आम जन को जागरूक करना है और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को गतिमान करना है और सोसायटी से लगातार समाज सेवी लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है। वही फौजदार ने दिलीप चौधरी को महासचिव की ज़िम्मेदारी सुपुर्द कर सोसायटी के नेक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।
दिलीप चौधरी के महासचिव बनने पर भैरु सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह तंवर, शिशुपाल सिंह, हसन रज्जा, विक्रम सिंह, नीरज गहलोत सहित सैकड़ों युवा साथियों ने बधाई दी है।

मैं आपका हृदय से आभारी हूं आपके द्वारा पब्लिक अगेंस्ट करप्शन को दिए गए सहयोग व मार्गदर्शन के लिए बारंबार धंयवाद और आशा करता हूं कि भविष्य में भी आपका सहयोग व मार्गदर्शन इसी प्रकार से निरंतर रहेगा आपका अपना देवेंद्र फौजदार प्रदेश अध्यक्ष पब्लिक अगेंस्ट करप्शन राजस्थान भारत
मैं आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि आपने ईमानदारी और सत्य पर चलने वाले पवित्र संगठन को गति दी है आपका बहुत बहुत आभार और अभिनंदन आपका अपना देवेंद्र फौजदार प्रदेश अध्यक्ष पब्लिक अगेंस्ट करप्शन राजस्थान भारत