मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में 81 पेंशनर्स सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में पेंशनर्स दिवस बडे़ ही हर्ष उल्लास एवं त्यौहार के रूप में मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वन्दना की गई। तत्पश्चात सभी पेंशनर्स सदस्यों का फूल माला एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका वंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया और उन्हें पेंशनर्स दिवस की बधाई दी गई। इस के पश्चात स्वल्पाहार से खातिर तवाज़े की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अता उल्ला खान ने सभी पेंशनर्स साथियों को पेंशनर्स दिवस मनाने का कारण और महत्व पर प्रकाश डाला। जिला सचिव उमेश तिवारी ने पेंशनर्स दिवस का इतिहास एवं महत्व व डॉ.एस. नाकरा व वाय बी चंद्रचूड़ का पेंशनर्स के लिए बलिदान के सम्बंध पर प्रकाश डाला।

जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मराठे द्वारा पेंशनर्स गीत गाकर सुनाया, साथ ही सोहराब कुरैशी एवं विठ्ठल बावसकर जी ने जीवन जीने की कला और स्वास्थ्य व जीवन में खुश रहने का राज़ बताया। इस के पश्चात प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की कार्यवाही मनोनीत निर्वाचन एवं मतदान अधिकारी श्री भास्कर राव पवार के द्वारा निर्वाचन की कार्यवाही विधिवत् एवं नियम अनुसार प्रत्याशी का आवेदन प्राप्त कर प्रारम्भ की गई। अता उल्ला खान पूर्व जिलाध्यक्ष का ही प्रत्याशी के रूप में आवेदन पत्र प्राप्त होने से एवं सभी सदस्यों की सहमति व निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने पर अता उल्ला खान को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। तदपशचत सभी सदस्यों ने अता उल्ला खान को पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से उन के निर्विरोध दुसरी बार अध्यक्ष बनने पर गले लगा कर बधाई दी।इस अवसर पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा बुरहानपुर के सम्माननीय सदस्यगण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
