आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

आपको बता दे की नई बस्ती निवासी एक महिला अजीम फातिमा ने मकान के विवाद को लेकर तहसील स्कूल निवासी अतहर अली नामक एक व्यक्ति पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे उन आरोपों को अतहर अली के भाई अजहर सहीद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की महिला अजीम फातिमा द्वारा लगाए गए सारे आरोप बिल्कुल गलत है उनके भाई अतहर अली पर जो भी आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों का उनके भाई अतहर अली से कोई भी किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है सारे आरोप सरासर गलत है।
अतहर अली के भाई अजर सहीद ने बताया कि महिला अजीम फातिमा द्वारा उनके भाई को भू माफिया कहा गया था जो कि सरासर गलत है उनके भाई अतहर अली बेहद साफ सुथरी छवि के इंसान हैं उन पर किसी भी प्रकार का कोई भी मुकदमा या वाद विवाद किसी भी थाने पर नहीं है महिला द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं वह बिल्कुल गलत है।
