विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प का आज शुभारम्भ हुआ। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 16 दिसंबर को दोपहर चार बजे किया। प्रधानमंत्री वर्चअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम से जुड़े और हितग्राहियों से चर्चा की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

जिले का मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत तिरला परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व कन्या पूजन कर किया गया। जिले के लिए प्राप्त विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी मोबाइल वैनों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा, धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, धरमपूरी विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ के साथ हुई। विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा ने मौजूद सभी अतिथियों और हितग्राहियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री छतरसिंह दरबार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में देश प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। देश के प्रत्येक तबके के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक पात्रों हितग्राहियों को अपने सपनों का घर मिला है। आयुष्मान कार्ड से गरीब बीमार व्यक्ति का निःशुल्क इलाज हो रहा है। हर पात्र हितग्राही को उसकी योजना में लाभ दिलवाया जाएगा।

विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि गरीब तबके के पात्र हितग्राही जो लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हे शासन की योजना का लाभ मिले। यह रथ प्रत्येक पंचायत में जाकर योजनाओं की जानकारी देगा और पात्र वंचितों को लाभ मिलेगा। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद महिला सशक्त बनी। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया। हमारी सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए लगातार योजनाएं बना कर पात्र हितग्राही को लाभ देने का प्रयास कर रही है। इसी तरह थरमपुरी विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में विश्व दिव्यांग दिवस समारोह के तहत दिव्यांग विघार्थीयों का जिला स्तरीय खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगित व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहवर्धन भाग लिया व पुरूस्कार वितरण भी किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version