कोल पेंशनर्स मृत्यू शोक दिवस का किया गया आयोजन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोल पेंशनर्स मृत्यू शोक दिवस का किया गया आयोजन | New India Times

कोल इंडिया सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ समिति केंद्र घोड़ा वाडी द्वारा 17/12/2023 को अप्पू हॉल दमुआ में पेंशनर्स दिवस के अवसर पर इसे ” कोल पेंशनर्स मृत्यु शोक दिवस” के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्र गीत के साथ किया गया। राष्ट्र गीत के पश्चात कोल इंडिया के पेंशनर्स के लिए किए गए कार्यों के मद्देनज़र अपने प्रेरणा स्रोत के रूप में याद करते हुए स्वर्गीय जे. एन. सिंह साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ अपने पिछले एक वर्ष में काल कवलित हुए पेंशनर्स साथियों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरुप दो मिनट का मौन धारण किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित कन्हान एवम् छिंदवाड़ा शाखा के पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन प्रतीत किया गया। वक्ताओं में समिति की शाखा छिंदवाड़ा के सर्व श्री पी. आर. डहरिया,राजेन्द्र मिश्रा, जे. टी. वर्मा, वहीद भाई कन्हान शाखा के सर्व श्री बी. एस. ठाकुर, दर्शन पटेल,मन्नूलाल केंद्रीय समिति के आजीवन अध्यक्ष श्री एस. एल. यादव, महामंत्री श्री अरविन्द ओकते प्रमुख थे। वक्ताओं द्वारा पेंशन योजना में विसंगतियों पर ध्यानाकर्षित कराते हुए न्यायालय द्वारा हो रहे विलम्ब पर चिंता प्रकट की गई। सी पी आर एम एस योजना की जानकारी देते हुए इसमें सुधार किए जाने के बाबत भी बात रखी गई।

कन्हान शाखा द्वारा इस वर्ष बनाए गए इक्कीस सदस्यों के आजीवन सदस्यता ग्रहण किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में पेंशन से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति द्वारा प्रस्तावित प्रधान मंत्री को ज्ञापन सौंपे जाने के कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के नायब तहसीलदार श्री राजीव कुमार नेमा द्वारा अपनी उपस्तिथि दिए जाने पर आजीवन अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन हमीद खान द्वारा एवम् धन्यवाद एस.के. सहाय द्वारा प्रेषित किया गया। अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। समापन के पश्चात सभी के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पेंशनर्स उपस्थित हुए ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article