मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 दिसम्बर को ट्रांजिट विजिट पर पधारेंगे ग्वालियर | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 दिसम्बर को ट्रांजिट विजिट पर पधारेंगे ग्वालियर | New India Times

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार 17 दिसम्बर को दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन से श्योपुर जिले के लिये रवाना होंगे। श्योपुर के रानीपुरा में कूनो फोरेस्ट फैस्टिवल का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो के रानीपुरा में कूनो फोरेस्ट फैस्टिवल के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4:40 बजे ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। कुछ देर रूकने के पश्चात ग्वालियर एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version