लहरपुर में तीन दिवसीय दंगल का हुआ समापन | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​

हिंदू मुस्लिम एकता दंगल प्रतियोगिता के अन्तिम दिन में 300000/- की कुश्ती भारत केसरी मास्टर परवीन तोमर पहलवान दिल्ली और धर्मेंद्र पहलवान के बीच हुई। जिसमें परवीन तोमर भारत केसरी दिल्ली ने 300000 की कुश्ती मे विजय प्राप्त की। इस  कुश्ती मे एक से  बढ़कर एक दांव  देखने को मिले। ​लहरपुर में तीन दिवसीय दंगल का हुआ समापन | New India Timesएक अन्य 200000/- की कुश्ती पाला सिंह पहलवान और बादल पहलवान कुलचत्तर के मध्य हुई। यह कुश्ती  इतनी शानदार थी की भीड़ को अखाड़े से हटाने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। जनता के बेहद मांग पर बसंत थापा की २ कुश्ती  हुए जिसमें बसंत थापा और नदीम कलियर शरीफ की कुश्ती बराबर रही, दूसरी कुश्ती बसंत थापा और मोनू कुलचत्तर के मध्य हुई जिसमें बसंत थापा ने मोनू को हरा कर विजय हासिल की। बसंत थापा नेपाल और नदीम कलियर शरीफ की कुश्ती काफी अच्छी हुई।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों हुई कुश्तियों में बसंत थापा को लहरपुर का पूरा समर्थन प्राप्त है। बसंत थापा व नदीम जब कुश्ती के लिए अखाड़े में जाते हैं तो सभी ओर से नदीम-थापा की आवाजे आती है। थापा और नदीम ने अपने कुश्ती से सबका मन मोह लिया। शेरू पहलवान लहरपुर, रितेश बनारस, गोपाल थापा आदि विजयी रहे। ​

महिला कुश्ती  में बबीता दिल्ली और जगदीश दातागंज का मुकाबला बराबर रहा। दंगल के समापन पर हसींन खान ने कहा की दंगल कराना लहरपुर की प्राचीन परम्परा रही है। उसी परम्परा को हमने जीवित रखा है। श्री खान ने कहा कि इस दंगल में हमारे लहरपुर की जनता ने बहुत ही सहयोग किया है इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूँ। लहरपुर की जनता खड़ी रही इसलिए मैं भी उनके साथ खड़ा रहा, लहरपुर की जनता ही मेरी मान मर्यादा है। जब भी कोई दुख दर्द लहरपुर की जनता पर आता है तो यह मानो मेरे ऊपर आता है। एक बार पुनः लहरपुर की जनता व दूर-दूर से आए हुए दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। मैं आए हुए सभी लोगों का आभारी हूं कि उन्होंने अपना कीमती वक्त हमारे दंगल को सफल बनाने में दिया इसके लिए आप सभी बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं। आयोजक हसीन खान ने जल्द ही नुमाइश ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन कराने का एलान किया।​लहरपुर में तीन दिवसीय दंगल का हुआ समापन | New India Timesसमापन के अवसर पर मोहम्मद हसीम खा ने यूनुस खान, गोपाल शुक्ला, विजय निगम, अकबर पहलवान, शौकत पहलवान, राजू पहलवान, बसंत थापा, प्रवीण तोमर, हमीदुल्ला मिस्त्री, शेरु पहलवान लहरपुर, हनीफ पहलवान, बंटी शुक्ला आदि को अंग वस्त्र भेंट कर हसीन खान ने सम्मानित किया।

 इस मौके पर मोहम्मद चाँद खान, रियाज अहमद बबलू, विजय निगम, अब्दुल कादिर, शफीक उर्फ़ भट्टू कुरेशी, मोहम्मद यूनुस खान, मुन्ना, मोहम्मद जीशान खान, हसन खान, इश्तियाक अंसारी, मोहम्मद रफी, मोहम्मद शानू, जियाउल हक समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version