डीएम  द्वारा ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’’ शुभारम्भ अवसर पर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

डीएम  द्वारा ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’’ शुभारम्भ अवसर पर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा जनपद में दिनांक 15 से 31 दिसम्बर 2023 तक मनाये जाने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’’ के तहत आम नागरिकों, वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने से सम्बंधित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान प्रचार वाहन द्वारा शहर एवं अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जानकारी भी दी जाएगी।

प्रचार वाहन द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने, सड़क पर अपनी साइड से चलने एवं सड़क पार करने के तौर तरीकों आदि के संबंध में नागरिकों एवं वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।

ए0आर0टी0ओ0 मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’’ दिनांक 15 से 31 दिसम्बर 2023 तक हर दिन के लिए एक कार्य प्रणाली/शेड्यूल के तहत जनपद के शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में माननीय विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, देवेश शर्मा पुलिस अधीक्षक यातायात, अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ भूदेव सिंह, आलोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज श्एममदन शर्मा, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के चेयर मैंन अनिल अग्रवाल, एन सी सी समन्वयक राजेश कुमार तथा स्कूल बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मोटर ट्रेनिंग स्कूल के द्वारा सड़क सुरक्षा रैली का भी आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version