चिल्ड्रेन्स एकेडमी विद्यालय परिसर में विद्यार्थी की मौत पर आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

चिल्ड्रेन्स एकेडमी विद्यालय परिसर में विद्यार्थी की मौत पर आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चिल्ड्रेन्स अकेडमी विद्यालय के परिसर में विद्यार्थी की मृत्यु के 24 घंटे बाद भी दोषियों पर कोई कार्यवाही न होने के चलते अपना आक्रोश जाहिर किया। एबीपी कार्यकर्ताओं ने जम के नारे बाजी की और उसके बाद एसपी खीरी को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अल्टिमेटम दिया कि अगर 24 घंटे में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी यहां के जिला प्रशासन की होगी। लखीमपुर नगर के नगर मंत्री शिखर तिवारी ने बताया कि शिवांश की मृत्यु के अभी 24 घंटे हो गए हैं लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी तक कोई भी गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं की गई है या कहीं ना कहीं प्रशासन की लापरवाही को साफ-साफ दर्शाता है।

विभाग संयोजक अमन गुप्ता ने बताया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और वह व्यक्तिगत इस मामले की मॉनिटरिंग करेंगे एवं अगले 24 घंटे में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद एवं एक-एक छात्र वृद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। नगर मंत्री ऐश्वर्या चौहान ने कहा कि जनपद का एक एक विद्यार्थी शिवांश को न्याय दिलाने के लिए साथ है। तहसील संयोजक सुधांशु प्रजापति ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे समस्त विद्यालयों को एक संदेश मिलना चाहिए कि आप स्कूल सेफ्टी नियमों का पालन सही से करें। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रांत कार्यसमिति सदस्य अमन वर्मा, कार्यकारणी सदस्य अजय पांडेय, विभाग संयोजक अमन गुप्ता, तहसील संयोजक सुधांशु प्रजापति, नगर मंत्री शिखर तिवारी, सह मंत्री ऐश्वर्य चौहान, दिव्यांश अवस्थी, नगर आंदोलन प्रमुख मानस ठाकुर, कान्हा, श्रेयांश, मोनू, कृष्णा, पीयूष, अभय, विकास, आयुष, ऋषि, शुभम चौहान आदि दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version