बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ज़िला स्तरीय समारोह आज दोपहर 3 बजे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ज़िला स्तरीय समारोह आज दोपहर 3 बजे | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन की सुविधाएं आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादि सुविधाएँ प्रदान करना है। प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाना आवश्यक है। इस दिशा में नागरिकों को उपलब्ध लाभों और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ नाम से भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से प्रारंभ की गई है।

शासन के निर्देशानुसार 16 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का ज़िला स्तरीय कार्यक्रम परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, न्यू इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया है। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन प्रसारण के साथ किया जाएगा। जिले में निर्धारित रूट चार्ट अनुसार ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ ग्राम पंचायतों में तिथिवार संचालित रहेंगी।

बुरहानपुर कलेक्टर एवं डीएम सुश्री भव्या मित्तल ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ हेतु सीएमएचओ, सीएचओ को टीबी एवं सिकल सेल परीक्षण हेतु स्वास्थ्य कैम्प एवं आयुष्मान भारत कार्ड हेतु दायित्व सौंपा है। वहीं जिला खाद्य अधिकारी को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का पंजीयन करवाने के निर्देश दिये गये है। वहीं ग्राम रोजगार सहायक, वीएलई, महिला बाल विकास विभाग सुपरवाईजर एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता पेंशन, समग्र एवं लाडली बहना ई-केवायसी संबंधी कार्य करेंगे। बैंक अधिकारी को जीवन ज्योति बीमा/सुरक्षा बीमा योजना के कार्य दायित्व सौंपे गये हैं। उपसंचालक कृषि, आरएईओ कृषि मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, कीटनाशक, ड्रोन संबंधी इत्यादि कार्य संपादित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version